ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार

Bihar News: बिहार का भ्रष्ट दारोगा 25 हजार घूस लेते हुआ गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की टीम ने थाना गेट पर ही रंगे हाथ धर लिया

नवादा में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अकबरपुर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर केस मैनेज करने के एवज में घूस मांगने का आरोप था।

02-Jan-2026 07:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला नवादा से आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने अकबरपुर थाने के दारोगा को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, नवादा के वारिसलीगंज निवासी विकास कुमार ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अकबरपुर थाने में तैनात दारोगा प्रमोद कुमार पर आरोप लगाया था कि एक केस को मैनेज करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। निगरानी की जांच में दारोगा पर लगे आरोप सही पाए गए। 


इसके बाद निगरानी के डीएसपी गौतम कृष्ण के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद निगरानी की टीम नवादा पहुंची और और घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित विकास कुमार दारोगा प्रमोद कुमार को 25 हजार रुपए रिश्वत दे रहे थे, तभी टीम ने धावा बोल दिया।


निगरानी की टीम ने घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां आरोपी को निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। निगरानी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।