ब्रेकिंग न्यूज़

दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया स्वीकार ‘May I Help You’ कहकर मदद करेगा रोबोट: रेलवे स्टेशनों पर तैनात होंगे ह्यूमनॉइड, यात्रियों की सहायता के साथ चोरों पर भी नजर मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar Crime News: बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद की मर्डर की आशंका Bihar Crime News: बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद की मर्डर की आशंका मुजफ्फरपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, न्यू पटना बाईपास जाम कर परिजनों ने किया हंगामा शादी की खुशियों के बीच मची चीख-पुकार: बेकाबू कार ने दो को कुचला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के रसलपुरा गांव के समीप लवकुश जंगल में 35 वर्षीय मुन्ना यादव का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गले पर निशान और झाग देख पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार में भी आरोप-प्रत्यारोप का माहौल है, और जांच जारी है।

10-Mar-2026 01:52 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में एक युवक का शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव के समीप स्थित लवकुश जंगल की है, जहां सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांधी नगर गांव निवासी 35 वर्षीय मुन्ना यादव के रूप में हुई है, जो शनिवार दोपहर से लापता था।


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रसलपुरा गांव के कुछ ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सीतामढ़ी थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर प्रारंभिक जांच की। बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर काले रंग का निशान पाया गया है और उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।


उधर, मुन्ना यादव का शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की वृद्ध मां लक्ष्मिनियां देवी ने अपनी बहू राखी देवी पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद डायल 112 पुलिस को बुलाया गया था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था।


परिजनों के अनुसार झगड़े के बाद राखी देवी अपने मायके गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तिलौरा गांव चली गई थी। इसी बीच शनिवार को दोपहर करीब एक बजे मुन्ना यादव अपने रिश्तेदार अखिलेश यादव के साथ घर से निकला था। बताया गया था कि वह किसी मामले में कागजी कार्रवाई के लिए नवादा जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।


सोमवार को जब उसका शव जंगल से बरामद हुआ तो पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि मुन्ना यादव की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को लवकुश जंगल में लाकर फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि शव मिलने की जगह मृतक के गांव से करीब दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर है।


घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवैध संबंध को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


इस संबंध में सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि जंगल में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।