ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन Bihar Co News: डिप्टी CM विजय सिन्हा का आदेश...फील्ड से बाहर हो गए CO, बॉडीगार्ड के माध्यम से घूस लेने की मिली थी शिकायत Bihar AEDO Exam : AEDO परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी, इस दिन तक होगी परीक्षा; जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड Bihar News: सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा Bihar News: सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा Holi 2026: होली वाला गुलाल असली है या नकली? क्वालिटी चेक करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके Holi 2026: होली वाला गुलाल असली है या नकली? क्वालिटी चेक करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह

Bihar News: नवादा के गुआघोघरा गांव में बकाया बिजली बिल के कारण ट्रांसफॉर्मर से पूरे गांव की बिजली काट दी गई। करीब 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। ग्रामीणों में नाराजगी है और मोबाइल चार्जिंग व पानी जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।

Bihar News

27-Feb-2026 01:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में जहां एक ओर उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बकाया बिल को लेकर विभाग सख्त कार्रवाई भी कर रहा है। गुरुवार 26 फरवरी 2026 की रात नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित गुआघोघरा गांव की बिजली आपूर्ति ट्रांसफॉर्मर से ही बंद कर दी गई, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया।


बताया जा रहा है कि गांव के करीब 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। यह राशि वर्षों से लंबित थी। बिजली विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार के अनुसार, बार-बार नोटिस जारी करने और समझाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अंततः कड़ी कार्रवाई करते हुए आपूर्ति बंद कर दी गई।


बिजली कटने से गांव में पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी समस्याएं खड़ी हो गईं। ग्रामीणों ने देर रात मोबाइल की रोशनी में वीडियो बनाकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पहले से ही क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या रहती है, इसके बावजूद बिल लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे गांव की बिजली काट देना ‘सामूहिक सजा’ जैसा कदम है। कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि को किश्तों में लेने या राहत देने की मांग की है। राज्य में अधिक बिजली बिल की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं, जिसके कारण कई उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। अब सवाल यह है कि बकाया भुगतान और प्रशासनिक निर्णय के बीच गांव में बिजली आपूर्ति कब तक बहाल हो पाएगी।