ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / bihar / nawada-news / नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल...

नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नवादा के डिज्नीलैंड मेले के पास गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान चली गोली बच्चे के हाथ में लगी, फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

16-Mar-2026 09:54 PM

By First Bihar

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में डिज्नीलैंड मेला देखने आए बच्चे को गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित डिज्नीलैंड मेले के पास हुई। घायल बच्चे की पहचान बादलपुर गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।


दाहिने हाथ में लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार के दाहिने हाथ में गोली लगी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है और फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है।


मारपीट के दौरान चली गोली

बताया जा रहा है कि घटना के समय करीब 15 से 20 की संख्या में कुछ बदमाश आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद बच्चे को लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


किराए के मकान में रहकर करता है पढ़ाई

आयुष कुमार अपने परिवार के साथ नवादा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। वह Manas International School में दूसरी कक्षा का छात्र है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।