ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / nawada-news / नवादा में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, फुफेरा भाई...

नवादा में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, फुफेरा भाई घायल, नानी के घर जा रहे थे दोनों

मृतक की पहचान गेवाली गांव निवासी प्रदीप यादव के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई है। वही घायल आनंद कुमार मृतक का फुफेरा भाई है।

30-Apr-2025 04:35 PM

By SONU

NAWADA: नवादा में बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि इस हादसे में उसका फुफेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दोनों नानी के घर जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।  


घटना नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के पास की है जहां बस और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गेवाली गांव निवासी प्रदीप यादव के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई है।


घायल आनंद कुमार के दोनों पैर टूट गए हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जहाँ से पटना रेफर कर दिया गया। दोनों युवक फुफेरे भाई हैं। वे फुआ के घर से नानी के घर जा रहे थे।


स्थानीय लोगों ने चालक को बस के साथ पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।