Bihar News: बिहार के नवादा जिले के मंडलकारा में एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतक कैदी की पहचान घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद के रूप में की गई है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। जेल प्रशासन उसे नवादा के सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैदी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
हालांकि, इस घटना से जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। कैदी की मौत के बाद नवादा मंडल कारा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है और जेल की आंतरिक व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे हैं।