ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / nawada-news / BIHAR VIDEO VIRAL: शादी के मंडप में ही मोबाइल पर गेम खेलने लगा...

BIHAR VIDEO VIRAL: शादी के मंडप में ही मोबाइल पर गेम खेलने लगा दूल्हा, मुंह ताकती रह गयी दुल्हन

शादी के मंडप में दूल्हे के Free Fire गेम खेलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में दूल्हा विवाह की रस्मों के दौरान मोबाइल गेम में डूबा दिख रहा है। पंडित जी क्या कह रहे हैं, उस पर दूल्हे ध्यान ही नहीं है।

06-Dec-2025 03:18 PM

By First Bihar

BIHAR: बिहार के नवादा जिले का नाम लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी के मंडप में मोबाइल पर Free Fire गेम खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उस समय विवाह की रस्में चल रही हैं। मंडप में वर और वधू पक्ष के लोग बैठे हुए है। सब लोग पंडित जी की बातें सुन रहे हैं, लेकिन दूल्हे राजा को इससे कोई मतलब नहीं है, वो तो बस अपनी धून में रमा हुआ है।


शादी के मंडप का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह नजर आ रहा है कि दूल्हा पूरी तरह से गेम खेलने में व्यस्त नजर आ रहा है। उसके आसपास शादी की सभी रस्में निभाई जा रही हैं, लेकिन उसका पूरा ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर केंद्रित है। वीडियो में दुल्हन भी इस दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित दिख रही है।


यह वीडियो ऑनलाइन गेम्स के प्रति युवाओं में बढ़ती लत को दर्शाता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता और इसके नवादा जिले से होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। यह वीडियो पिछले तीन दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है कि यह नवादा जिले का लड़का है और गेम खेल रहा है, जिसके कारण यह वीडियो नवादा में काफी सुर्खियों में है।