दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Nov-2025 09:51 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 20 जिलों की 122 सीटों पर 3.70 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। आज पहले चरण के 65.08% मतदान के रिकॉर्ड के टूटने की उम्मीद है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहारवासियों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। कई नेता और उम्मीदवार अपना-अपना वोट डाल चुके हैं। लेकिन नवादा के नारदीगंज में एक बूथ पर तकनीकी खराबी की वजह से वोटिंग अब तक शुरू नहीं हुई है।
नवादा जिले के नारदीगंज मतदान केंद्र संख्या 36 पर EVM मशीन खराब हो गई। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। सैकड़ों मतदाता कतार में खड़े इंतजार कर रहे हैं। कुछ ने नाराजगी भी जताई है। जानकारी मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। ईवीएम ठीक करने का काम चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जल्द वोटिंग शुरू हो जाएगी। बैकअप ईवीएम भी मंगाई गई है।
बताते चलें कि दूसरे चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, नीतीश कुमार के 10 मंत्री और तीन प्रमुख दलों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। 1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं और 5.28 लाख पहली बार वोट डालने वाले युवा आज मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर वेबकास्टिंग और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पहले दो घंटे में शांतिपूर्ण मतदान की खबरें हैं। नारदीगंज बूथ की समस्या को छोड़कर बाकी जगह वोटिंग सुचारु रूप से चल रही है। थोड़ी देर में मतदान प्रतिशत की पहली रिपोर्ट भी आ जाएगी। ज्यादातर जगहों पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। जबकि कुछ संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक।