ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / nawada-news / Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने एक DSP को हटाया...पुलिस मुख्यालय में वेटिंग...

Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने एक DSP को हटाया...पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा, वजह क्या है,जानें...

बिहार सरकार ने प्रशासनिक आधार पर नवादा के रक्षित डीएसपी मनोज कुमार को हटा दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है।

10-Dec-2025 06:57 PM

By Viveka Nand

Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने एक डीएसपी को हटा दिया है. उन्हें मुख्यालय बुलाकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है. हटाने के पीछे प्रशासनिक वजह बताई गई है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया

नवादा में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) मनोज कुमार को प्रशासनिक आधार पर बिहार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है. गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक इन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है. बिहार विशेष सशष्त्र पुलिस-11 जमुई में पुलिस उपाधीक्षक सुधाकर मिश्रा को नवादा का पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) बनाया गया है.

चुनाव आयोग के आदेश पर हटाया गया 

गृह विभाग ने नवादा में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) मनोज कुमार को हटाने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजा है. गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने 3 नवंबर 2025 को पत्र भेजा था. अब गृह विभाग ने डीएसपी को हटाने संबंधी अनुपालन रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद को भेज दिया है. 

news image