ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / nawada-news / BIHAR POLICE : वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला, महिला समेत...

BIHAR POLICE : वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला, महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड बॉर्डर पर स्थित दर्शन नाला के समीप हुई, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।

26-Sep-2025 03:32 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड बॉर्डर पर स्थित दर्शन नाला के समीप हुई, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।


दरअसल, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर और शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था। झारखंड की ओर से आने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार को पुलिस ने रोककर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, बाइक चालक नशे की हालत में था और पूछताछ के दौरान ही उसने नोकझोंक शुरू कर दी।


स्थिति बिगड़ती चली गई और देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। गुस्साई भीड़ ने अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने बाइक चालक को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। हमले में सिपाही संजय कुमार, पिएसई जवान गुलशन कुमार और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गए।


सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


घायल पुलिसकर्मी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने गुरुवार की दोपहर थाना में ड्यूटी ज्वाइन की थी और शाम में वाहन जांच के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दर्शन नाला पर तैनात किए गए थे। जांच के दौरान ही यह हमला हुआ।


इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।