सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-May-2025 10:22 PM
By First Bihar
NAWADA: नवादा से बड़ी खबर आ रही है जहां पकरीबरावां में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। वही इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। बस के ड्राइवर की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कचना मोड़ के पास हुई। जहां एक यात्री बस और ट्रेलर के बीच हुई सीधी टक्कर में एक दर्जन लोग घायल हो गएं। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल पकरीबरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया जा सकता है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ्तार में आ रही यात्री बस जैसे ही कचना मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे भारी-भरकम ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने की वजह से टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर स्टेयरिंग में ही फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
प्रशासनिक कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने में सहयोग किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों वाहनों के चालकों की लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।