Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
22-Nov-2020 04:43 PM
PATNA: बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन उसके बाद भी बीजेपी की विधायक सुरक्षित नहीं हैं. बीजेपी की एक महिला विधायक से अपराधियों ने 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है. यही नहीं उसने पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.
नरकटियागंज से हैं विधायक
नरकटियागंज की नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा को अपराधियों ने कॉल कर रंगदारी मांगी है. बताया जा रहा है कि विधायक रश्मि वर्मा मायके गोरखपुर से पटना जा रही थी. इस दौरान रास्ते में ही कॉल आया और उनसे पैसा मांगा और धमकी दी गई.
थाना में दिया गया आवेदन
विधायक ने बताया है कि उनको मोबाइल नंबर 9693761337 से रंगदारी की मांग की गई है. उनके साथ-साथ परिवार को भी जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक के मैनेजर मथुरा सिंह ने शिकारपुर थाना केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसको लेकर एसडीपीओ ने बताया कि आवेदन मिला है. केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.