बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Jan-2021 08:35 PM
By Pranay Raj
NALNDA: बिहार में रेप की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. नालंदा में एक नाबालिग लड़की के साथ 50 साल के शख्स ने रेप किया है. यह घटना नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी शिवबालक महतो ने नाबालिग लड़की केसाथ रेप किया. पीड़िता अपने बुआ के घर 5 माह से रह रही थी. उसके मां इस दुनिया में नहीं है. उसकी बुआ अपने पास रखकर देखभाल करती है. पीड़िता के पिता दिल्ली में काम करते हैं.
पीड़िता के पिता ने बताया कि 19 जनवरी के दिन जब लड़की की बुआ काम से बाहर गई थी. इस दौरान ही आरोपी ने लड़की के साथ गंदा काम किया. जब लड़की की बुआ घर आई तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी. उसके बाद लड़की के पिता को कॉल कर जानकारी दी. पिता के दिल्ली से आने बाद परिजन उससे थाना लेकर गए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.