बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
30-Jan-2021 04:03 PM
NALNDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है. एसपी ने 3 एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई थाने की छत पर शराब की बोतलें मिलने के बाद हुई है.
दीपनगर थाना के छत पर मिली थी बोतलें
नालंदा के दीपनगर थाना के छत पर शराब की कई खाली बोतलें बरामद हुई थी. जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया था. उसके बाद तीन एएसआई पर आज गाज गिर गई. सवाल यही उठ रहा था कि आखिर थाने की छत पर शराब की बोतलें कैसे पहुंची. यहां पर कोई आम आदमी तो जाता नहीं है. जिसके बाद पुलिसकर्मियों पर ही सवाल उठा रहा था.
सीएम के गृह जिले में शराबबंदी बना मजाक
नालंदा सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है. लेकिन यहां के पुलिसकर्मी ही शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहे थे. थाने के उपर बने संतरी रूम में ही पुलिसकर्मी शराब पीते थे. शराब पीने के बाद बोतल को पुआल में छिपा देते थे. पुलिसकर्मियों ने थाना को मयखाना बना दिया था. मामला सामने आने के बाद नालंदा पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही थी. सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने और शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर कई बार पुलिसकर्मियों को निर्देश दे चुके हैं. लेकिन जिनके कंधे पर कार्रवाई करने की जिम्मेवारी वह खुद शराब पीने में मस्त है. यह ऐसा नहीं है कि सिर्फ नालंदा में ही शराब पीने का मामला सामने आया है. बिहार के कई जिलों से पुलिसकर्मियों के शराब पीने की खबरें आती रहती है.