ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / nalanda / Bihar News: भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 बाराती घायल; शादी...

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 बाराती घायल; शादी की खुशियां मातम में बदली

Bihar News: बिहार के नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. सभी लोग बारात जा रहे थे. इस घटना के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई.

13-May-2025 03:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के नालंदा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 बाराती बुरी तरह से घायल हो गए। तीन लोगों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बिंद और सारे थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यह घटना हुई है।


पहली घटना बिंद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लड़कों को रौंद डाला। हादसे में अवधेश कुमार और पुजारी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। दोनों अमावा गांव से भथियार एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


वहीं दूसरी घटना सारे थाना क्षेत्र के बेनार गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बारातियों के झुंड को रौंद डाला। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन बाराती बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक की पहचान कुसो बिंद के रूप में हुई है। बाराती पानी पीने के लिए गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उन्हें रौंद डाला।