Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
19-Dec-2025 10:33 AM
By First Bihar
Rajgir Mahotsav 2025: बिहार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन, नालंदा ने तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महोत्सव 19, 20 और 21 दिसंबर को मुख्य रूप से आरआईसीसी और राजगीर हॉकी मैदान के निकट खाली भूखंड में आयोजित होगा। महोत्सव में तीन दिनों तक विश्व प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी। पहले दिन मशहूर पार्श्व गायक कैलाश खेर अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर सलमान अली और तीसरे दिन गायिका भाव्या पंडित की प्रस्तुति देखने को मिलेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, अरुण शंकर प्रसाद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत शंख ध्वनि और सर्वधर्म मंगलाचरण से होगी, जिसके बाद सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा।
महोत्सव में केवल संगीत कार्यक्रम ही नहीं बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी आयोजित होंगी। ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला और कृषि मेला आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। महिला महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दंगल और कई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पर्यटन विभाग और नालंदा प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। पीएचईडी द्वारा तीन स्थानों पर नल लगाए गए हैं और करीब 100 शौचालय बनाए गए हैं। समारोह स्थल पर सजावट, लाइटिंग, प्रचार-प्रसार, स्टॉल, तांगा एवं पालकी सज्जा की भी व्यवस्था की गई है।
राजगीर महोत्सव का आयोजन न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करने में भी मदद करेगा। तीन दिनों के इस उत्सव से राजगीर पर्यटन स्थल और आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।