ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / nalanda / Bihar News: दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक...

Bihar News: दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत; चार लोग बुरी तरह से घायल

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नांलदा में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए.

20-Apr-2025 11:57 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: नालंदा से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां परवलपुर थाना क्षेत्र अलीपुर बिगहा गांव में शनिवार की शाम घर के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. ढलाई के दौरान अचानक दीवार भर भराकर गिर गई। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 


मृतक की पहचान 46 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है जबकि उसकी पत्नी गौरी देवी, पुत्र रौशन कुमार तथा पुत्री रिम्पी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों का इलाज परवलपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज कराया जा रहा है. 


स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में छत ढालने का कार्य चल रहा था और उसी दौरान अचानक दीवार कमजोर होने के कारण गिर गई. हादसे के समय अशोक यादव अपने परिवार के साथ निर्माण स्थल पर ही मौजूद थे. 


घटना की सूचना मिलने पर पहुंची परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान असंतुलित होकर दीवार गिरने से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.