ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / nalanda / RAOD ACCIDENT : तेज रफ़्तार का कहर, 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे...

RAOD ACCIDENT : तेज रफ़्तार का कहर, 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार कार; 3 की मौत

RAOD ACCIDENT : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लागों की जान नहीं जाती हो

24-Aug-2025 09:58 AM

By First Bihar

RAOD ACCIDENT : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लागों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामन इ आया है। जहां सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां रहुई थाना क्षेत्र के भेण्डा गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग एसएच 78 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें तीन लागों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, कार ने करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद यह 20 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में गड्ढे में गिरने से गाड़ी में सवार चार लोगों में से तीन युवकों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। जिसे बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। 


इधर, सुबह होने पर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, तब जाकर तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना इस हादसे का मुख्य कारण हो सकता है।