ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / nalanda / TRAIN NEWS : आज से चलेगी राजगीर-कोडरमा स्पेशल ट्रेन, दानापुर इंटरसिटी का समय...

TRAIN NEWS : आज से चलेगी राजगीर-कोडरमा स्पेशल ट्रेन, दानापुर इंटरसिटी का समय बदला

TRAIN NEWS : राजगीर से कोडरमा के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन शुरुआती चरण में 31 मार्च तक चलाई जाएगी।

13-Jan-2025 08:32 AM

By First Bihar

TRAIN NEWS : बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर से झारखंड के कोडरमा के बीच स्पेशल ट्रेन सोमवार से शुरू होने वाली है। पहली बार राजगीर से कोडरमा के बीच ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। पूर्व मध्य रेल द्वारा दानापुर डिवीजन के राजगीर और धनबाद डिवीजन के कोडरमा के बीच स्पेशल ट्रेन प्रथम चरण में 31 मार्च तक चलाई जाएगी। इसके साथ ही राजगीर-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है।


पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 03322 राजगीर-कोडरमा एक्सप्रेस स्पेशल 13 जनवरी से 31 मार्च तक रोजाना राजगीर से सुबह 10:55 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी में 03321 कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन कोडरमा से शाम 03:00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शाम 05:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। इस स्पेशल में थर्ड एसी का एक कोच, एसी चेयर कार का एक, साधारण श्रेणी के 19 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे।


राजगीर स्टेशन प्रबंधक सीइसी ने बताया कि राजगीर से 10:55 पर स्पेशल ट्रेन बनकर यह ट्रेन कोडरमा के लिए प्रस्थान करेगी जो 11: 15 बजे नाटेशर जंक्शन, 12 बजे तिलैया, 1:08 पर पहाड़पुर स्टेशन, 1:17 पर गुरपा स्टेशन, 1:40 गुझंडी स्टेशन और 2:15 कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी। पुन: यह गाड़ी वापसी में 03321 बनाकर 3:00 कोडरमा से रांची के लिए प्रस्थान करेगी. इस दौरान यह ट्रेन वापसी में 3:8 मिनट पर गुझंडी स्टेशन, 3:30 बजे गुरपा, 3:40 बजे पहाड़पुर, 4:55 बजे तिलैया रेलवे स्टेशन, 5:30 नाटेशर जंक्शन और 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। 


वहीं, गाड़ी संख्या 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में 13 जनवरी से बदलाव किया गया है। 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस राजगीर से अपने वर्तमान समय शाम 04:40 के बदले संशोधित समय शाम 06: 00 बजे राजगीर से प्रस्थान कर बीच के स्टेशनों पर संशोधित समय पर रुकते हुए रात 08:15 बजे के बदले 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।