BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
03-Feb-2026 07:28 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के डिप्टी सीएम, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती के बावजूद सरकारी बाबू और कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि विजय सिन्हा की बातों का इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वो उनकी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। विजय सिन्हा की बातों को एक कान से सुनते हैं और दूसरे कानों से निकाल बाहर कर देते हैं। यही कारण है कि इतनी सख्ती के बावजूद आज भी लोग घूस ले रहे हैं और निगरानी के हत्थे चढ़ जा रहे हैं।
ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले के राजगीर अंचल का है, जहां निगरानी ने वहां के राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह को 45 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। निगरानी ने दूसरी कार्रवाई नवादा जिले में की है। वहां भी निगरानी विभाग की टीम ने रोह अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को निगरानी की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की एक के बाद एक एक्शन से सरकारी बाबू और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, लेकिन इसके बावजूद ये लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने नालंदा और नवादा दो जगहों पर कार्रवाई की है और दोनों जगह निगरानी की टीम के सफलता हाथ लगी है।
सबसे पहले बात नालंदा के राजगीर की करते हैं, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने मंगलवार 03.02.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-012/26, दिनांक 02.02.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- अखिलेश साह, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय राजगीर, जिला- नालन्दा को 45,000/- (पैंतालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
परिवादी राजीव कुमार, पिता- रामाधार सिंह, सा0- रटना, थाना- छबीलापुर, जिला- नालन्दा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजस्व कर्मचारी हैं) के द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता श्री अखिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री अखिलेश साह, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय राजगीर, जिला- नालन्दा को 45,000/- (पैंतालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
वही निगरानी की दूसरी कार्रवाई नवादा में हुई है। जहां गुलशन कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय रोह, जिला- नवादा 35,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार। एक दूसरी कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज ही दिनांक 03.02.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-013/26, दिनांक 02.02.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री गुलशन कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय रोह, जिला- नवादा को 35,000/- (पैतीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना रोह अन्तर्गत सीतापुर वंशीचक मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी मन्टू कुमार, पिता- बनवारी चौधरी, सा0- बेलडीह, थाना- रोह, जिला- नवादा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजस्व कर्मचारी हैं) के द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता श्री विकाश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त-गुलशन कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय रोह, जिला- नवादा को 35,000/- (पैतीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना रोह अन्तर्गत सीतापुर वंशीचक मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 14वॉ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह टैªप संबंधी 11वॉ एवं 12वॉ कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 09 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 1,65,000/- (एक लाख पैसठ हजार) रूपये है।