ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / nalanda / Bihar Train Accident: पैसेंजर ट्रेन और बोलेरो में हुई टक्कर, लोगों ने कूदकर...

Bihar Train Accident: पैसेंजर ट्रेन और बोलेरो में हुई टक्कर, लोगों ने कूदकर बचाई जान, कई ट्रेनें प्रभावित

Bihar Train Accident: नालंदा जिले के बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पैसेंजर ट्रेन और बोलेरो में टक्कर हो गई।

01-Mar-2025 08:11 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Train Accident: नालंदा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अवैध रूप से बनाई गई रेलवे क्रॉसिंग पर बोलेरो पटरी पर फंस गई, तभी अचानक वहां ट्रेन आ गई। घटना शुक्रवार शाम की है। आनन-फानन में गाड़ी में स्वार लोग गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बोलेरो ट्रेन की चपेट में आ गया।  मामला बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड अंतर्गत बिहार शरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हाल्ट के पास स्थित  लंगड़ी विगहा गांव के पास की है।


घटना के बाद रेल मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हॉल्ट के पास अवैध रूप से बनाई गई क्रॉसिंग पर एक बोलेरो पटरी पर फंस गई। रेलवे क्रॉसिंग पर लोग पार कर रहे थे। उसी समय एक बोलेरो भी रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजर रही थी। तभी अचानक वहां ट्रेन आ गई।  आनन-फानन में गाड़ी में सवार लोग गाड़ी छोड़कर कूद-कूदकर भागने लगे। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और रेलवे के वरीय अधिकारी भी  घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बोलेरो में सवार जो लोग थे, सभी  घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं इस घटना से वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन और मालगाड़ी प्रभावित हुई हैं। बिहार शरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध क्रॉसिंग को बनाया है। इसी वजह से यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने कई बार लंगड़ी विगहा गांव के पास बनी इस अवैध क्रॉसिंग को बंद करने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं मानते हैं ।