प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी
01-Sep-2025 12:50 PM
By First Bihar
Bihar Tourism: बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार पहल कर रही है और ऐसे में राजगीर जैसे ऐतिहासिक स्थल भला इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। यहां पर देशी-विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने और उनके ठहराव को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वेणुवन (Venuvana) में रात्रिकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना स्वीकृत की है। इसके तहत 4 करोड़ 99 लाख 67 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है जो वेणुवन को आधुनिक लाइट एंड साउंड शो और अन्य सुविधाओं से लैस कर देगी।
यह योजना भगवान बुद्ध और राजा बिंबिसार से जुड़े इस पवित्र स्थल को शाम के समय जीवंत बना देगी, जहां पर्यटक बौद्ध विरासत को लेजर, संगीत, फव्वारों और प्रोजेक्शन के माध्यम से जीवंत रूप में सैलानी देख सकेंगे। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और दो वर्षों में इसके पूरे होने का लक्ष्य है। पहले वर्ष के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने 64.80 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं।
राजगीर का वेणुवन बौद्ध इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने राजा बिंबिसार के दान से अपना पहला वास स्थापित किया था। गृद्धकूट पर्वत के बाद बौद्ध अनुयायियों के लिए यह सबसे पूजनीय जगह है। यहाँ ईको-टूरिज्म और पार्क विकास योजना के तहत पुराने ढांचों को ध्वस्त कर 5,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में भूमि विकास, नई बाउंड्री वॉल, पाथवे, VIP, दिव्यांगजन और सामान्य दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था बनेगी।
मुख्य आकर्षण 75 फीट लंबी और 40 फीट ऊंची प्रोजेक्शन स्क्रीन पर लेजर लाइट एंड साउंड शो होगा जो हर शाम 6 से 7 बजे हिंदी और अंग्रेजी में चार शो प्रदर्शित करेगा। यह शो महात्मा बुद्ध के जीवन, राजगीर की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक घटनाओं को प्रकाश, ध्वनि प्रणाली, जल फव्वारों और लेजर प्रोजेक्शन से जीवंत करेगा, जिससे पर्यटकों को एक गहन आध्यात्मिक और मनोरंजक अनुभव मिलेगा।
यह योजना रात्रिकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय आजीविका, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूत करेगी। राजगीर पहले से ही रोपवे, विश्व शांति स्तूप, जू सफारी, डायनासोर पार्क और ग्लास ब्रिज जैसे आकर्षणों के लिए जाना जाता है, लेकिन वेणुवन का यह नया रूप सैलानियों को रात में भी ठहरने के लिए प्रेरित करेगा। ग्रेटर राजगीर मास्टर प्लान के तहत स्मार्ट सिटी विकास, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और हरित पार्कों पर भी काम चल रहा है जो पर्यटन को ईको-फ्रेंडली बनाएगा। इससे बिहार का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट मिलेगा।