ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / nalanda / Bihar News: बिहार पुलिस की बेकाबू जीप ने बाइक सवार तीन लोगों को...

Bihar News: बिहार पुलिस की बेकाबू जीप ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की हालत नाजुक

Bihar News: नालंदा के बिहारशरीफ में बेकाबू पुलिस जीप ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला. इस घटना में घायल हुए तीन लोगों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

20-May-2025 05:41 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहारशरीफ के रहुई थाना क्षेत्र के निजाय गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पुलिस जीप ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला, एक युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला की स्थिति अधिक गंभीर होने होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया है।


घायलों की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के अमैत्रा गांव निवासी अरविंद पांडेय की पत्नी सरिता देवी, बेटी लूसी कुमारी और बेटा सन्नी पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों निजी बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान गोकुलपुर थाना की एक तेज रफ्तार पुलिस जीप ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। 


बता दें कि कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले एकंगरसराय थाना की पुलिस जीप से हुए एक दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस समय स्थानीय लोगों ने भारी विरोध और हंगामा किया था, लेकिन अब तक न तो उस मामले में चालक पर कोई ठोस कार्रवाई हुई, न ही मृतकों के परिवारों को सड़क आपदा मुआवजा प्रदान किया गया।