सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Apr-2025 09:31 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के नालंदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बिन्द थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के अलीपुर मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र धर्मवीर कुमार (22) के रूप में की गई है।
वहीं इस हादसे में सरमेरा थाना क्षेत्र के ललन यादव का पुत्र पिंटू कुमार (25) और नई दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार निवासी सुनील यादव के पुत्र राजू यादव (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरमेरा थाना क्षेत्र के मिसिया गांव से नूरसराय के चंडासी गांव जा रहे थे। इसी बीच बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने धर्मवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजू यादव एवं पिंटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।