ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / nalanda / Bihar News : महिला की तालिबानी अंदाज में हत्या, तलवे में ठोक...

Bihar News : महिला की तालिबानी अंदाज में हत्या, तलवे में ठोक दी 9 कीलें

Bihar News : बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. जहाँ एक महिला की ह्त्या तालिबानी अंदाज में कर दी गयी है. महिला के दोनों पैरों के तलवे में कीलें ठोक दी गई हैं.

06-Mar-2025 11:46 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के नालंदा जिले के बहादुरपुर से एक महिला का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है. जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है. 25 वर्षीय इस महिला की ह्त्या बड़ी बेरहमी से की गई है. महिला के दोनों पैरों में लोहे की 9 कीलें ठोकी गई है. इसके अलावा उसके शव पर राख के निशान भी मिले हैं.


बताते चलें की इस घटना से अंधविश्वास की बू आ रही है. महिला के हाथ में ड्रिप लगी हुई थी. जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि मौत से पहले वह किसी अस्पताल में भर्ती थी. ऐसा संभव है कि वहां इस महिला की मौत हुई होगी और इसके बाद परिवार वालों ने अंधविश्वास के चक्कर में शव के साथ क्रूरता की होगी.


हालाँकि पूरी जांच के बाद ही मामला साफ हो सकेगा. पुलिस के अनुसार शव के नजदीक कोई खून के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह साफ़ होता है कि महिला के पैरों में कील मौत के बाद ठोकी गई है. स्थानीय लोग इस मामले को काला जादू बतला रहे हैं. उनके अनुसार जरूर महिला को किसी तांत्रिक के पास लेकर गए होंगे, जहाँ उसकी मौत हो गई होगी.


मामला चर्चे में इसलिए भी आ गया है क्योंकि जहाँ यह शव प्राप्त हुआ है, उस जगह के ठीक पास ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाई अवधेश बाबू का खेत भी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. ह्त्या, अस्पताल की लापरवाही और अंधविश्वास तीनों एंगल से प्रशासन मामले की जांच कर रही है. हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूर्ण रूप से इस घटना का खुलासा हो पाएगा.