ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / nalanda / Bihar News : पत्नी को नर्स बनाने के लिए बेच दी जमीन, नौकरी...

Bihar News : पत्नी को नर्स बनाने के लिए बेच दी जमीन, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग हो गई फरार

Bihar News : इस घटना ने रिश्तों को कलंकित करने का काम किया है. पति ठगा सा महसूस कर रहा, जबकि बच्चे अपनी माँ के इस कांड से अंजान उसकी राह देख रहे.

19-Mar-2025 03:23 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के नालंदा, शेखपुराडीह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहाँ एक कलयुगी पत्नी ने रिश्ते को ऐसा शर्मसार किया है कि लोग कभी अपनी साथी पर भरोसा ना करें. बताते चलें कि साल 2020 में पंकज नामक इस युवक की शादी हुई थी, उसकी पत्नी का सपना था कि वह नर्सिंग की पढाई करे और कुछ बने, पति गरीब होने के बाद भी मान गया और अपनी जमीन तक बेच दी.


पत्नी का एडमिशन उसने ग्वालियर के एक नर्सिंग कॉलेज में कराया, इस उम्मीद में कि एक दिन वह अपने पैरों पर खड़ी होगी तथा परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में पति की सहायता करेगी, उनका भविष्य उज्जवल होगा, मगर हुआ इसका ठीक उल्टा. नर्सिंग की डिग्री लेने के बाद एक प्राइवेट क्लिनिक में पत्नी ने नौकरी की, इधर पंकज पुणे जाकर कंपनी ने काम करने लगा. 3 फरवरी 2024  को अचानक उसकी पत्नी गायब हो गई.


पहले तो पति को लगा कि संभवतः उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो गई है मगर जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पति स्तब्ध रह गया, जांच में पता चला कि पंकज की पत्नी ने नालंदा जिले के आत्मा गांव निवासी टिंकू से शादी कर ली है, अदालत में जब उसे पेश किया गया तो वहां उसने कहा कि “मेरी शादी इस इंसान से जबरदस्ती कराई गई थी और मैं पहले से ही टिंकू से प्रेम करती हूँ”. इस घटना के बाद पंकज एक ज़िंदा लाश बन चुका है और अब उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर वह करे तो क्या करे.


बता दें कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और आगे की कार्यवाई की जा रही है. महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग हौरान हैं. ऐसी घटनाएं लोगों का रिश्ते पर से भरोसा उठाती जा रही, ऐसे में कोई भी पति अपनी पत्नी को आत्मनिर्भर बनाने से पहले हजार बार सोचेगा.