25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
16-Jan-2025 04:03 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में एक बुजुर्ग व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मामला चंडी थाना क्षेत्र के राइस मिल के पीछे पइन के पास का है। जहां गुरुवार की सुबह 10:15 में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव को देखने से पता चला कि हत्या के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया है और गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया है।
मृतक की पहचान नरसंडा गांव निवासी रामचंद्र सिंह के 62 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि किसी ने बुधवार की शाम को फोन करके उसे बुलाया था जिसके बाद रात में वो घर नहीं लौटे। जब सुबह में परिजन खोजबीन करने गये तब चंडी राइस मिल के पीछे पइन से शव बरामद किया गया है। शव की हालत देखकर परिजन भी हैरान रह गये। बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट खाटे जान की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। फिर तरह-तरह की चर्चा होने लगी।
इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बुजुर्ग की इस तरह किसने और क्यों हत्या की इसका पता अभी नहीं चल रहा है। परिजन पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे है। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। डॉग स्कॉयर्ड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट