बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
22-Dec-2020 11:12 AM
PATNA : कोरोना संकट के इस काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद अब पर्यटन भी धीरे-धीरे खुलने लगा है. एक बार फिर से बिहार राज्य पर्यटन निगम भी पर्यटक के लिए टूर पैकेज चालू करने जा रहा है.
कोरोना काल में लंबे समय से बंद रहे नालंदा, राजगीर, पावापुरी, गया और बोधगया के लिए पर्यटक टूर पैकेज को चालू करने का ऐलान किया गया है. 25 दिसंबर से टूर के लिए बुकिंग शुरू होगी और इसके लिए 600 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा. टूर की शुरूआत 2 जनवरी से शुरू होगी. ये एक दिन का पैकेज है और टूर पटना से शुरू होकर वापस पटना में खत्म होगा.
टूर के लिए बस या ट्रैवलर होटल कौटिल्य विहार से रवाना होगी. यदि आप भी जाना चाहते हैं तो आपको कम से कम एक दिन पहले बुकिंग कराना होगा. बस सुबह 7 बजे चलेगी और शाम में 8 बजे पटना आ जाएगी. पर्यटकों के लिए पिक अप और ड्राॅप प्वाइंट होटल कौटिल्य विहार ही रहेगा. पर्यटकों की संख्या 20 से कम होगी तो ट्रैवलर से भेजा जाएगा और 20 से अधिक की संख्या में होने पर पर्यटक को बस से ले जाया जाएगा.
सभी पर्यटक को कोरोना से जुड़े गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा. विभाग की ओर से हर पर्यटक को सेनेटाइज किया जाएगा. बस में ड्राइवर और बस के स्टाफ के अलावा एक गाइड भी रहेगा जो पर्यटकों को स्थल की विशेष जानकारी देंगे.