गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
25-Mar-2020 06:27 PM
By Pranay Raj /Priya Ranjan Singh
NALANDA/SUPAUL : लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है । लेकिन लोग इसकी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नालंदा में ऐसा करने वालों की पुलिस वालों ने कुटाई की वहीं सजा के तौर पर उठक-बैठक भी करवाया। इधर सुपौल में भी लोग लॉकडाउन के बावजूद सैकड़ों की संख्या में बाजार में उतर आए।

नालंदा जिले में कुछ युवक वेबजह बाइक से घूमते नजर आए । जिसपर ड्यूटी पर तैनात जवानों और पदाधिकारियों ने पहले रोका फिर टोका इसके बाद भी नहीं माने तो उसकी जमकर कुटाई भी की । यहीं नहीं कई लोगों को कान पकड़ कर उठक बैठक भी कराया गया । नालंदा के एसपी नीलेश कुमार भी घूम घूम कर लोगो से घरों में रहने की सलाह दे रहे है । उन्होंने बताया कि सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए पर्याप्त मात्रा में मास्क और सेनेटाइजर मंगाया गया है । जिसे जवानों के बीच बांटा जाएगा । साथ ही बैरक और थानों के साथ साथ वाहनों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है । ताकि लोग संक्रमित होने से बचे ।

उधर सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ गांव के बड़की पोखर में सैकडो की संख्यां में लोग ग्रामीण हाट पर सामानों की खरीदारी के लिए जुटे । करीब चार घंटे से लगी इस भीड़ को देखने के लिए प्रशासन का कोई भी अमला नहीं पहुंचा। खास बात ये है कि भीड़ बढ़ती ही जा रही है लेकिन इस दिशा में जिम्मेदार प्रशासन अनभिज्ञ रहा। लोगों ने बताया कि इस बात की सूचना प्रशासन को दी गई लेकिन बाबजूद इसके कोई पहल नहीं किया जा सका है।