ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Apr-2020 03:55 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहारशरीफ में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ गयी है। आनन फानन में मेडिकल की टीम द्वारा युवक और उसके परिवार के सभी सदस्यों के अलावे आस-पास के लोगो को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है । वहीं प्रशासन के इलाके में 22 जगहों को पूरी तरह सील कर दिया है।
बताया जा कि युवक की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। युवक सऊदी अरब से आया था।उसके सैंपल को जांच में भेजा गया था। जिसका रिपोर्ट रविवार की देर रात पॉजेटिव आया । मेडिकल की विशेष टीम युवक पर नजर बनायी हुए है । वहीं आज जिले के आलाधिकारी ने मोहल्ले का निरीक्षण कर 22 जगहों को चिन्हित करते हुए सील कर दिया है ।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्क्रीनिंग का काम तेज कर दिया गया है।हालांकि सर्वे कर रही नर्सों का आरोप है कि लोग जांच में मदद तो कर रहे हैं कि लेकिन कुछ लोग जांच नहीं करवाने के लिए गाली-गलौज पर भी उतारू हो जा रहे हैं। यही नहीं घरों में परिवार के सदस्य रहने के वावजूद घर से कोई निकलता ही नहीं है । ऐसे में हमलोग किस तरह सर्वे करेगें । वहीं सीलिंग के बाद ड्यूटी में तैनात जवान आने-जाने वालों को रोकते हुए घरों में ही रहने की सलाह दे रहे है ।