BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
02-Apr-2021 03:16 PM
NALANDA : कई ऐतिहासिक फैसले सुनाकर हर वक्त सुर्खियों में रहनेवाले वाले किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्रा ने अपना 37 वां जन्मदिन बिहारशरीफ के कमरुद्दीनगंज स्थित बाल गृह अनाथ आश्रम में रक्षित अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर मनाया. इसके बाद उन्होंने अनाथ बच्चों के बीच काफी समय गुजारा और उन्हें खुद खाना परोस कर खिलाया.
अनाथ आश्रम में वैसे बच्चे हैं जिनके सर पर न मां का आंचल है ना पिता का साया, वो बच्चे जो गरीबी की मार से, बाल मजदूरी से छूटकर बाल गृह में अपना जिंदगी जी रहे हैं, वैसे बच्चे जिन्हें अपने जन्म के बारे में मालूम नहीं कि आखिर उनका जन्म कब हुआ. उन अनाथ बच्चों के बीच जब खुशियां लेकर जज मानवेंद्र मिश्र पहुंचे तो अनाथ बच्चे काफी उत्साहित दिखे. उन्हें मां-पिता सा प्यार दिया जिससे बच्चे काफी खुश दिखे.
इस मौके पर उन्होनें कहा कि थोड़ा ही वक्त इन बच्चों के बीच गुजार कर आनन्द का अनुभव होता है. जज मानवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह 2007 से ही अपना जन्मदिन अनाथ आश्रम में मनाते आ रहे हैं और उन्हें बेहद खुशी होती है. उन्होनें जिलेवासियों से भी इस तरह के ख़ुशी के मौके इन बच्चों के बीच मनाने की अपील की.
गौरतलब है कि जज मानवेंद्र मिश्र किशोर अपराध के मामले में कई अनोखी और चर्चित फैसले सुना चुके हैं. वे किशोर अभियुक्तों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें सामाजिकता और समाज की उस हकीकत को पहचानने का मौका भी दिया. ताकि किशोर समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर स्वावलंबी बनकर खुद को एक बेहतर नागरिक बना सके और कुछ इसी तरह समाज सेवा के भाव से समाज में आगे बढ़ता रहे.