ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / bihar / पटना : नहीं रहे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरकांत झा, हार्ट अटैक से...

पटना : नहीं रहे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरकांत झा, हार्ट अटैक से निधन

22-Mar-2021 10:31 AM

PATNA :  बिहार के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरकांत झा का निधन सोमवार की सुबह हो गया. सोमवार की सुबह 8 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. अमरकांत झा के निधन की खबर सुनते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर छा गई है. 

अमरकांत झा PMCH के चर्म एवं यौन रोग विभागाध्यक्ष के साथ वहां के अधीक्षक भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी रहे हैं. अभी वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बिहार अध्यक्ष  थे. अमरकांत झा का पार्थिव शरीर  दोपहर 2:30 बजे  IMA लाया जाएगा.  

चर्म रोग के डॉक्टरों में उनकी अलग पहचान रही है. अपने 40 वर्षों के लंबे सेवाकाल में उन्हें भारत से लेकर विश्व स्तर पर बहुत सारे अवार्ड से भी मिले हैं. PMCH में भी उन्होंने कई सारी उपलब्धियां हासिल कीं.