बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2021 11:53 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव ने आज अपनी ही सरकार को विधानसभा में कटघरे के अंदर खड़ा कर दिया. दरअसल बिहार विधानसभा के प्रश्न उत्तर काल में आज नगर विकास विभाग द्वारा कच्ची सड़कों का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने का मामला उठा. माले के विधायक अजीत कुशवाहा के सवाल पर सदन में काफी देर तक चर्चा हुई. चर्चा के दौरान नगर विकास समिति में विधायकों को नहीं बुलाया जाने का मामला भी उठा और काफी देर तक इस पर अलग-अलग विधायकों ने अपनी बात रखी, लेकिन बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव ने नगर विकास विभाग में हो रहे बड़े खेल की तरफ डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद का ध्यान दिलाया.
नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि नगर विकास विभाग में पैसा खर्च करने के लिए एक अजीबोगरीब खेल खेला जा रहा है. बनी हुई सड़कों का फिर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और कच्ची सड़कों के निर्माण कार्य पर पैसे नहीं खर्च कर जा रहे. नंद किशोर यादव ने कहा कि कच्ची सड़कों के निर्माण में और ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है लिहाजा पुरानी बनी हुई सड़कों का ही निर्माण कार्य करा कर बिल बनाया जा रहा है.
नंदकिशोर यादव ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए. नंदकिशोर यादव के इतना कहने के बाद डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि इस मामले को वह गंभीरता से देखेंगे. सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि नगर विकास विभाग की तरफ से बनाई जाने वाली सड़कों में कोई भी कच्ची सड़क ना रहे. उधर नगर विकास की प्रबंध समिति में विधायकों की भूमिका को लेकर सदन में विधायक किस बात की मांग करते रहे कि सरकार उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बनाएं.