ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / muzaffarpur / होटल मालिक से 10 लाख रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी पटना से...

होटल मालिक से 10 लाख रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी पटना से गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने दबोचा

मामला मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र का है जहां 30 दिसंबर को विकास लाइन होटल के मालिक विकास पांडेय से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये 10 की रंगदारी मांगी गयी थी और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

12-Jan-2025 10:10 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के एक होटल मालिक से बीते दिनों अपराधियों ने दस लाख की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन किया। घटना में शामिल दो अपराधियों को पटना से गिरफ्तार किया गया।


दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के मधौल में स्थित विकास लाइन होटल का है जहां 30 दिसंबर को विकास लाइन होटल के संचालक विकास पांडे से व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपराधियों ने बतौर रंगदारी 10 लाख रुपए की मांग की थी और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद पूरे मामले को लेकर विकास लाइन होटल के संचालक विकास पांडे के द्वारा तुर्की थाने में पूरे मामले का लिखित आवेदन दिया गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जो टीम लगातार इन अपराधियों के पीछे लगी हुई थी वहीं अब तकनीकी एवं माननीय सूचना एवं टावर लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों को मोकामा से गिरफ्तार किया है।


इनके पास से रंगदारी मांगे जाने वाले मोबाइल और सिम को भी पुलिस ने जब्त किया है। वही मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बीते दिनों तुकी थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल संचालक से अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप कॉल के जरिए 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था वहीं अब गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं माननीय सूचना एवं टावर लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोकामा से दोनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से रंगदारी मांगे जाने वाले मोबाइल और सिम को भी पुलिस ने बरामद किया है।