ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / muzaffarpur-news / Road Accident in bihar : बड़ी खबर : भीषण सड़क हादसे में 5...

Road Accident in bihar : बड़ी खबर : भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Road Accident in bihar : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है।

01-Feb-2025 03:31 PM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन राज्य के अंदर से सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मादापुर गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे में बने हुए डिवाइडर से जा टकराई और इसी दौरान पांच लोगों कि मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सुचना नजदीकी थाने कि पुलिस को दी उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव की पहचान करने में लगी हुई है। 


बताया जा रहा है कि, इस स्कॉर्पियो में करीब आधा दर्जन व्यक्ति सवार थे। जिसमें  5 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा मुजफ्फरपुर के मादापुर फोर लाइन पर हुआ है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गया था जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया है। फिलहाल यह लोग डॉक्टर की निगरानी में हैं।