Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस और STF का बड़ा एक्शन Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस और STF का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: SSP के निर्देश पर चला विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar E-Challan: जल्दी ठीक करा लें गाड़ी के कागजात, अब बिहार के 41 टोल प्लाजों पर कटेगा ई-चालान, सरकार का बड़ा कदम Bihar E-Challan: जल्दी ठीक करा लें गाड़ी के कागजात, अब बिहार के 41 टोल प्लाजों पर कटेगा ई-चालान, सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पटना में NEET छात्रा मौत के बाद भागलपुर में हॉस्टलों की सुरक्षा सख्त, पुलिस ने संचालकों के साथ की अहम बैठक
15-Feb-2026 02:37 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी प्रखंड के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन स्थित मुज़फ़्फ़रपुर–समस्तीपुर रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में 64 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान सुन्नी देवी, निवासी रघुनाथपुर खुर्द, थाना मुशहरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय मधुबन रेलवे गुमटी बंद थी। एक ट्रेन के गुजरने के बाद सुन्नी देवी रेल पटरी पार कर रही थीं। इसी दौरान दूसरी दिशा से तेज गति से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में वह आ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला को कान से कम सुनाई देता था, जिससे संभवतः उन्हें दूसरी ट्रेन के आने का आभास नहीं हो सका।
हादसा इतना भीषण था कि शव कई हिस्सों में बिखर गया। सूचना मिलते ही मनियारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरे अवशेषों को एकत्र कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई।
मनियारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा रेलवे प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।