ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / muzaffarpur-news / राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, कहा.. मोदी को बस वोट से...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, कहा.. मोदी को बस वोट से मतलब है, इसके लिए तो वो मंच पर भी नाचकर दिखा देंगे

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा बस इस्तेमाल किया जा रहा है। सच्चाई यह है कि रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब बिहार में भी चुनाव चुराने की कोशिश करेगी बीजेपी

29-Oct-2025 04:25 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवम्बर को विधानसभा का चुनाव होने है। इससे पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोरशोर से लगी हुई है। विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। इसी क्रम में आज राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता बिहार दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला।


 राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर की जनता से कहा कि मोदी जी को अभी किसी चीज से मतलब नहीं है बस वोट से मतलब है। यदि आप कहोगे कि नरेंद्र मोदी जी मंच पर नाच कर दिखाओं तब हम वोट देंगे, तो वो मंच पर नाचने लगेंगे। बिहार की जनता का वोट हासिल करने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। मंच पर राहुल गांधी के साथ महागठबंधन का सीएम फेस तेजस्वी यादव भी थे। दोनों ने मिलकर एनडीए पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकना है क्योंकि इन लोगों ने मिलकर बिहार के गरीबों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। 


मोदी जी तो लोक आस्था का महापर्व छठ के नाम पर भी ड्रामा करते हैं। राहुल ने कहा कि यमुना के नाम पर वो ड्रामा किये। छठ में लोग यमुना में नहा रहे थे जबकि मोदी जी स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। आगे कहा कि दिल्ली में लोग गंदा हो चुके यमुना में डुबकी लगा रहे थे और भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे वही नरेंद्र मोदी अपने लिए बने खास तालाब में नहा रहे थे। इससे यह पता चलता है कि नरेन्द्र मोदी का छठ पूजा या बिहार से कोई लेना-देना नहीं है, बस वहां के लोगों के वोट से उनको मतलब है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी से कहेंगे कि हम आपको वोट तभी देंगे जब आप स्टैज पर नाचकर दिखायेंगे। जो भी उनसे करवाना चाहते हैं वो करेंगे। क्योंकि मामला चुनाव से जुड़ा हुआ है। 


चुनाव से पहले जो काम करवाना चाहते हैं करवा लो उसके बाद वो दिखाई ही नहीं देंगे। चुनाव के बाद पीएम मोदी सूट बूट वाले मुकेश अंबानी के साथ दिखाई देंगे। किसानों के साथ दिखाई नहीं देंगे। कुछ दिनों बाद मोदी जी इलेक्शन को कंशेप्ट ही खत्म कर देंगे। इसलिए बिहार की जनता को घर से बाहर निकलकर वोट डालना होगा। मैं झूठ नही बोलता हूं मैं आपसे कह रहा हूं कि हर धर्म हर जात की सरकार हम बिहार में बनाये। किसी को भी पीछे नहीं छोड़ेंगे। हर व्यक्ति हिन्दुस्तानी है और हरेक व्यक्ति की सरकार बिहार में बनेगी यह महागठबंधन की गारंटी है। हमारी कोशिश होगी पांच सालके अंदर हिन्दुस्तान की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी बिहार में होगी। 


पीएम मोदी को सिर्फ वोट लेने से मतलब गरीबों के तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। पीएम मोदी करते हुए दिखावा, छोटे उद्योग को खत्म कर अदानी अंबानी को फायदा देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा सपना है कि अब मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने।मुजफ्फरपुर के सकरा  विधानसभा क्षेत्र में आज एक चुनावी जनसभा को किया है संबोधित ।इस मौके पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मौजूद रहे।


राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बिहार में आया हूं इस बारिश में भी आप सब आए हैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।अब इस सरकार को बदलने का समय आया है। कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने कहा हम आज भी  देश में जहां पर जाता हूं लोगों का साथ मिलता है।आप सब मिलकर रहे बिहार में काम करे।और जिस प्रकार से देश के अलग अलग जगहों पर आप लोगों ने हमारी सरकार को बनाए है उसी तरह से बिहार में भी सरकार बनाने का काम करे।


राहुल गांधी ने केंद्र सरकार बिहार की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा बिहार में बिहारी का भविष्य नहीं है।यह आपकी सच्चाई है आज मुझे जितने युवा मिलते है बिहार के बारे में ऐसा कहते हैं।राहुल गांधी ने कहा 20 वर्ष में इन लोग ने बिहार में कुछ नहीं किया।रोजगार के लिए क्या किया है आज तक मोदी सरकार ने। अगर यह लोग किसी के लिए कुछ करते हैं तो सिर्फ अदानी अंबानी के लिए काम किया गया है।यही वजह है कि आज दूसरे प्रदेश के लोग कभी बिहार नहीं आते हैं


राहुल गांधी ने कहा महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़े हैं बिहार को बदलने के लिए। हमलोग ने वोट चोरी के खिलाफ में बड़ी यात्रा किया था।20 तक बिहार में साथ में घूमे थे गांव यहां पर बहुत नरेटिव देखने को मिला।अब यह बिहार सबसे आगे जा सकता है और सबसे आगे जायेगा।इसका संकल्प लेकर चल रहा हूं।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है।यह बीजेपी और एनडीए सरकार को देश में सामाजिक न्याय से लेना देना नहीं है।हमने तो सदन में पीएम मोदी से सदन में कहा कि आप देश में जाति गणना करवाए लेकिन वह जवाब नहीं दिए।पीएम मोदी और बीजेपी सामाजिक न्याय के विरोधी लोग है। पीएम मोदी को सिर्फ और सिर्फ वोट लेने से मतलब और अदानी और अंबानी को लाभ देने से।


राहुल गांधी ने कहा बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है।आज बिहार में युवा मेहनती हैं आज भी कर्ज लेकर लाखो रुपए लगा कर बाहर जाते हैं और पढ़ाई का अवसर नहीं है।यही नहीं बल्कि एग्जाम का पेपर लीक होने के कारण बिहार में सही शिक्षा नहीं मिलती। बिहार के मेहनती युवक की मेहनत बेकार हो जाती है।आज भी हम दिल्ली में एम्स के फ्लाई ओवर के नीचे बिहारी मिलते हैं और अपनी तकलीफ को बताते हैं।बिहार छोड़कर हर जगह स्वास्थ सुविधा है बिहार में नहीं है बिहार को बदलने के लिए आया हूं और बदलकर रहेंगे पीएम ने बिहार के युवक को ठग रहे हैं।पीएम को सिर्फ आपका वोट चाहिए आपके तकलीफ से उनका कोई लेना देना नहीं है।