Bihar Police Transfer: बिहार के मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया है। सभी थानेदारों को 24 घंटा के भीतर नए थानों में रिपोर्ट करना है। अचानक थाना बदलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।