ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Police Encounter: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 कुख्यातों को लगी गोली

Police Encounter: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में नीरज ठाकुर और सूरज कुमार घायल, SKMCH में किए गए भर्ती। दोनों पर 30 से ज्यादा केस थे दर्ज।

26-Jun-2025 08:29 AM

By First Bihar

Police Encounter: मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में 26 जून को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो कुख्यात अपराधी नीरज ठाकुर और सूरज कुमार घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य संगीन अपराधों सहित 30 से अधिक मामले दर्ज हैं।


यह घटना उस समय हुई, जब पारू पुलिस को सूचना मिली कि नीरज ठाकुर और सूरज कुमार इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की। पुलिस को देखते ही दोनों अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और फिर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।


मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, कारतूस और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। पारू थाना प्रभारी ने बताया कि नीरज और सूरज लंबे समय से फरार थे और कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में वांछित थे। पुलिस अब उनके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कौन सी वारदात की योजना बना रहे थे।