Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
20-Jun-2025 08:24 AM
By First Bihar
Police Encounter: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बारमतपुर इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी लालबाबू राय पुलिस की गोली से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है। रात के अंधेरे के कारण पूरी छानबीन नहीं हो सकी। पुलिस को शक है कि मौके से और हथियार मिल सकते हैं।
लालबाबू राय पर कई संगीन अपराधों के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार वह पिछले महीने पताही इलाके में पंचायत समिति सदस्य के पति संजय कुमार चौधरी उर्फ रामनवमी चौधरी की हत्या में मुख्य शूटर था। इसके अलावा, दो महीने पहले उसी इलाके में संजय के चचेरे भाई और प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की गोली मारकर हत्या में भी लालबाबू शामिल था। दोनों हत्याओं में उसने ही ट्रिगर दबाया था। पुलिस का कहना है कि लालबाबू कई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त रहा है, जिसने उसे इलाके का खूंखार बदमाश बना दिया।
मुठभेड़ की शुरुआत तब हुई, जब सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार को गुप्त सूचना मिली कि लालबाबू अपने साथियों के साथ बारमतपुर के एक बगीचे के पास किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलीबारी की। इस दौरान लालबाबू के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी SKMCH पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि लालबाबू के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है और उसके फरार साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अन्य संदिग्धों की पहचान हो सके।
मनोज कुमार की रिपोर्ट