ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

तेजस्वी के खुलासे के बाद मुजफ्फरपुर मेयर को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, निर्मला देवी से 16 अगस्त तक मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी पर दो EPIC नंबर और फर्जी वोटर आईडी रखने का आरोप। तेजस्वी यादव के दावों के बाद चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 16 अगस्त तक मांगा जवाब।

13-Aug-2025 03:23 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार में 2 इपिक नंबर होने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेजस्वी यादव और विजय कुमार सिन्हा के नाम से दो-दो इपिक नंबर होने की बात सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस भेजा अब  ताजा मामला मुजफ्फरपुर से आ रहा है। जिसका खुलासा राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने दावा किया है कि मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी के पास दो इपिक नंबर है और उनके परिजनों के पास भी फर्जी वोटर आईडी कार्ड है। जिसके बाद अब निर्मला देवी की मुश्किलें बढ़ गयी है। दो इपिक नंबर को लेकर मुजफ्फरपुर की मेयर को नोटिस भेजा गया है। 


तेजस्वी यादव ने बताया कि निर्मला देवी के पास 2 EPIC नंबर REM1251917 और GSB1835164 हैं। इन दोनों नंबस से उनके 2 अलग-अलग वोट अलग-अलग पोलिंग बूथ पर एक ही विधानसभा क्षेत्र में हैं। दोनों EPIC नंबर में निर्मला देवी की उम्र भी अलग-अलग है। वही बिहार में हो रहे SIR में निर्मला देवी ने 2 अलग-अलग फॉर्म भरे थे और दोनों फॉर्म पर 2 अलग-अलग हस्तांक्षर किया हुआ है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से सवाल किया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2 अलग अलग EPIC नंबर, 2 अलग-अलग उम्र और एक ही विधानसभा क्षेत्र में 2 अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड निर्मला देवी का कैसे बन गया?


मुजफ्फरपुर की मेयर को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव के इन दावों के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। 94-मुजफ्फरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मुजफ्फरपुर के कल्याणी स्थित केदारनाथ रोड निवासी मेयर निर्मला देवी को नोटिस भेजा है। यह नोटिस दो बुथों पर मतदाता सूची में नाम रखने के संबंध में भेजा गया है। भेजे गये नोटिस में इस बात का जिक्र है कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में बूथ नं०-153 क्र.सं.-664 ईपिक नं-REM1251917 एवं बूथ नं.-257 क्र.सं.-618 ईपिक नं.-G581835164 पर अंकित है। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनो जगह आपका नाम अंकित पाया गया है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मुजफ्फरपुर मेयर को 16 अगस्त को शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखने को कहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

news image