ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / muzaffarpur-news / BIHAR NEWS : किराए के मकान में घुसकर छात्रा की गला रेतकर हत्या,...

BIHAR NEWS : किराए के मकान में घुसकर छात्रा की गला रेतकर हत्या, मां गंभीर रूप से हुई घायल

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बहबल बाजार से सोमवार देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने किराए के मकान में घुसकर छात्रा तन्नु कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

16-Sep-2025 03:26 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बहबल बाजार में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। अज्ञात अपराधियों ने किराए के मकान में घुसकर एक छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है।


मृतका की पहचान मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी भरत प्रसाद की पुत्री तन्नु कुमारी के रूप में हुई है। तन्नु अपनी मां के साथ मीनापुर के बहबल बाजार स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी। पिता भरत प्रसाद मधुबन में ही रहते हैं। परिवारजन के मुताबिक, तन्नु और उसकी मां शांतिपूर्ण जीवन बिता रही थीं, लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।


मृतका का भाई राहुल कुमार, जो एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन है, ने बताया कि देर रात अपराधियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया। घुसते ही उन्होंने सबसे पहले मां पर हमला करना शुरू कर दिया। तन्नु ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने खिड़की से टूटे शीशे का टुकड़ा उठाकर उसका गला रेत दिया। गंभीर चोट लगने से तन्नु की मौके पर ही मौत हो गई।


राहुल के अनुसार, अपराधियों ने तन्नु को मारने के बाद भी उसकी मां को बुरी तरह पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटे तो अपराधी फरार हो गए। हमले में घायल तन्नु की मां को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, बेटी की मौत और मां की गंभीर हालत से पूरा परिवार टूट चुका है।


घटना की सूचना मिलते ही मीनापुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि अपराधियों ने लूटपाट की मंशा से वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि, अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।


इस घटना ने पूरे इलाके में गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जानी चाहिए। वहीं, परिवारजन का भी यही आग्रह है कि उनकी बेटी के कातिलों को सख्त से सख्त सजा मिले।