पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
12-Sep-2025 09:22 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: एक ओर जहां गायघाट प्रखंड में शिक्षा और साक्षरता की स्थिति को सुधारने के दावे किए जा रहे हैं। बच्चे पढ़ने की ललक के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां उनको किताबें पढ़ने को भी नहीं मिल रही हैं। वहीं गायघाट प्रखंड के एक सरकारी स्कूल से किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं है।
शुक्रवार को सरकारी स्कूल में कबाड़ी वाले से बच्चों की किताबें बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। वीडियो गायघाट अंतर्गत ग्राम मधुरपट्टी में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि किताबें किस सत्र का हैं। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक स्कूल के कमरे में कबाड़ी दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तराजू भी रखा हुआ है। किताबों को उठाकर तराजू पर रख रहे हैं। तराजू पर किताबों की तौल हो जाने के बाद इससे साफ है कि सरकारी विद्यालय से किताबें कबाड़ में बेची गई हैं।
वायरल वीडियो मधुरपट्टी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि किताबें किस सत्र की हैं। इसके साथ ही वीडियो में किताबें उठाकर रखने वाले शख्स के अलावा एक और व्यक्ति नजर आ रहा है। यह व्यक्ति विद्यालय का शिक्षक है या कोई और ?वहीं वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट