ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / muzaffarpur-news / अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में...

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 2,362 किमी लंबी ग्रामीण सड़कों के निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ी है, जिससे कृषि, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिली है।

03-Apr-2026 08:53 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार सरकार की दूरदर्शी विकास नीतियों और ग्रामीण कार्य विभाग के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप मुजफ्फरपुर जिले में ग्रामीण आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा क्रियान्वित बारहमासी सुदृढ़ सड़कों की संकल्पना अब मुजफ्फरपुर के सुदूर टोलों और बसावटों में धरातल पर उतर चुकी है। जिले में ग्रामीण सड़क सम्पर्कता के विस्तार ने न केवल दूरियों को कम किया है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, कृषि विपणन और सामाजिक सुरक्षा को भी एक मजबूत आधार प्रदान किया है। पक्की सड़कों के इस नेटवर्क ने मुजफ्फरपुर के ग्रामीण विकास को एक नई गति प्रदान की है।


ग्रामीण क्षेत्रों को पक्की सड़कों से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना मुजफ्फरपुर में अत्यंत प्रभावी साबित हुई है। इस योजना के अंतर्गत जिले में कुल 1,831 ग्रामीण पथों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लक्षित लंबाई 2,599 किलोमीटर निर्धारित थी। इस दिशा में विभाग द्वारा अबतक कुल 1,638 ग्रामीण पथों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिससे मुजफ्फरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में 2,362 किलोमीटर लंबी बारहमासी पक्की सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं। 


मुजफ्फरपुर जिले में सुदृढ़ सड़क सम्पर्कता ग्रामीण जीवन में व्यापक परिवर्तन का आधार बनी है। इन सुदृढ़ सड़कों का सबसे स्पष्ट प्रभाव जिले की कृषि अर्थव्यवस्था पर देखा जा रहा है। शाही लीची और अन्य कृषि उत्पादों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में अब किसान अपनी उपज को सुगमता से बाजारों तक पहुंचा रहे हैं। बेहतर सड़क सम्पर्कता के कारण परिवहन समय में कमी आई है और किसानों की आय बढ़ी है। 


इसके साथ-साथ सुदृढ़ संपर्कता ने जिले में स्थानीय उद्यमशीलता और आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी और कृषि आधारित सूक्ष्म उद्यमों का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।