ब्रेकिंग न्यूज़

दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम

Home / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर में बंटी-बबली गिरफ्तार: यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करते थे पति-पत्नी...

मुजफ्फरपुर में बंटी-बबली गिरफ्तार: यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करते थे पति-पत्नी

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने वाले पति-पत्नी पंकज और संयोगिता को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सोना तौलने की मशीन और अन्य सामान बरामद, जांच जारी।

24-Mar-2026 05:53 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई में नशीला पदार्थ पिला कर यात्रियों से लूटपाट करने वाले पति-पत्नी का जोड़ा गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंकज कुमार (30) और उसकी पत्नी संयोगिता कुमारी (24) सदर थाना क्षेत्र के पताही मोहम्मदपुर के निवासी हैं। 


मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. वीणा कुमारी के कुशल निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने वाले एक शातिर दंपति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (30 वर्ष) और उसकी पत्नी संयोगिता कुमारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं।


यह पूरा मामला 21 मार्च 2026 को प्रकाश में आया, जब मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर 65 वर्षीय वृद्ध महिला सुगिया देवी बेहोशी की हालत में मिलीं। रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उन्होंने बताया कि स्टेशन पर एक महिला और पुरुष (जिनके साथ एक छोटा बच्चा भी था) उनके पास आकर बैठे। उन लोगों ने महिला को अपने विश्वास में लिया और उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई। ड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद महिला का सिर घूमने लगा और वे बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। जब उन्हें होश आया, तो उनके गले से सोने की 'जितिया' और नाक की 'नोजपिन' गायब थी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को गहनता से खंगाला। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध दंपति की पहचान की। 22 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफार्म संख्या-06 से आरोपी पंकज और संयोगिता को बच्चे के साथ संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पीड़िता सुगिया देवी ने भी उनकी पहचान सुनिश्चित की। पुलिस ने इनके पास से सोना तौलने वाली एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एक टैब और लोहे का एक छोटा कटर बरामद किया है। रेल पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह जोड़ा किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है या पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। रेल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।