पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
21-Jan-2026 10:33 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस महकमे में अहम फेरबदल किया है। एसएसपी के ताजा आदेश के अनुसार, दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनका तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।
नगर थाने को मिला नया नेतृत्व
इस फेरबदल के तहत पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर के महत्वपूर्ण नगर थानाध्यक्ष (SHO Town) के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले अंजनी कुमार सिंह सदर थाने में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहर के मुख्य थाना क्षेत्र की कमान मिलने के बाद उन पर अपराध नियंत्रण और शहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
शरत कुमार बने सदर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी
वहीं, पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक शरत कुमार को फील्ड में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अंजनी कुमार सिंह के स्थान पर सदर थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस केंद्र से निकलकर मुख्यधारा की पुलिसिंग में उनकी वापसी से सदर क्षेत्र के मामलों के पर्यवेक्षण में तेजी आने की उम्मीद है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां कार्यकुशलता को बढ़ाने और रिक्त पदों को भरने के आधार पर की गई हैं। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदों पर योगदान देने और कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।