ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / bihar / muzaffarpur-news / मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे...

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 180 गुम या चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाकर लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी।

19-Mar-2026 08:17 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर ज़िला पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बार फिर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। पुलिस लाइन मैदान स्थित आनंद भवन कैंपस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान, पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुए या गुम हुए 180 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस अभियान की अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।


इसका नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, नगर डीएसपी सुरेश कुमार, विनीता सिन्हा और साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार सहित नगर, काजी मोहम्मदपुर और सदर थाना के अध्यक्ष व कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


बुजुर्गों और युवाओं के खिले चेहरे: जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस करना शुरू किया, पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। चाहे वे बुजुर्ग महिलाएं हों, पुरुष हों या छात्र, सभी के चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती थी। मोबाइल वापस पाने वाले श्रीकांत कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मेरा मोबाइल गिर गया था और मुझे मिलने की उम्मीद कम थी। लेकिन मुजफ्फरपुर पुलिस की इस मुहिम ने मेरा भरोसा जीत लिया है। यह एक सराहनीय पहल है।


SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल चोरी या गिरने की शिकायतों पर विशेष अभियान चलाया गया था। तकनीकी सेल और स्थानीय पुलिस के साझा प्रयास से 180 हैंडसेट बरामद किए गए। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य जनता का पुलिस पर विश्वास बहाल करना और उनके खोए हुए सामान को वापस दिलाकर उनके चेहरे पर खुशी लाना है।" एसएसपी ने इस सफलता के पीछे सक्रिय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।


स्थानीय नागरिकों ने मुजफ्फरपुर पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्तिगत डेटा और यादों का खजाना होता है। पुलिस द्वारा इसे ढूंढकर वापस करना प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मोबाइल के प्रति सतर्क रहें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।news imagenews imagenews image

news image

news image