ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

मुजफ्फरपुर: अवैध शराब की तलाश में पहुंची पुलिस के उड़े होश, गोदाम से करोड़ों का अवैध पान मसाला बरामद

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में अवैध शराब की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करोड़ों रुपये का पान मसाला और गुटखा बरामद किया। गोदाम में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर स्टॉक को जप्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई।

बिहार न्यूज

19-Feb-2026 10:42 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब अवैध शराब की सूचना पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये का पान मसाला (गुटखा) बरामद किया गया। यह कार्रवाई गुरुवार की देर शाम बखरा रोड स्थित एक निजी गोदाम में हुई। बरामद किए गए पान मसाला की अनुमानित कीमत लगभग कई करोड़ रुपये आंकी गई है।


गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसएसपी (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर इलाके के एक गोदाम में अवैध शराब की खेप छिपाई गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी, मोतीपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और बरूराज पुलिस के जवान शामिल थे।


मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुला गोदाम

पुलिस की टीम जब बखरा रोड स्थित गोदाम पर पहुंची, तो वह बाहर से बंद था। छापेमारी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में मोतीपुर के अंचलाधिकारी (CO) तरुण कुमार को मौके पर बुलाया गया। गोदाम मालिक अरविंद को भी पुलिस ने तलब किया। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि यह गोदाम मुजफ्फरपुर के ही 'चंदन' नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया है। इसके बाद किराएदार चंदन को मौके पर बुलाया गया और उसकी उपस्थिति में गोदाम का ताला खोला गया।


शराब नहीं, मिला करोड़ों का गुटखा

जैसे ही पुलिस टीम गोदाम के भीतर दाखिल हुई, वहां का नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। शराब की जगह वहां बोरियों में पैक भारी मात्रा में पान मसाला और गुटखा रखा हुआ था। जब पुलिस ने किराएदार चंदन से इन सामानों के वैध कागजात और बिल की मांग की, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कागजात के अभाव में पुलिस ने पूरे स्टॉक को अवैध मानते हुए जप्त कर लिया।


इनकम टैक्स विभाग को दी गई सूचना

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में बिना कागजात के सामान मिलना बड़े कर चोरी और अवैध व्यापार की ओर इशारा करता है। इसलिए, पुलिस ने इस मामले की आधिकारिक सूचना आयकर विभाग (Income Tax) और अन्य सक्षम विभागीय अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल, पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और विधि सम्मत कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।