ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: “हम बाइक नहीं छोड़ेंगे… शाम में बड़ा बाबू 5000 मांगेंगे तो कहां से देंगे?" घूस मांगते दारोगा का ऑडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Bihar News: बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ाते कैमरे या यूं कहें कि 'ऑडियो रिकॉर्डिंग' में कैद हो गए हैं।

25-Dec-2025 09:06 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ाते कैमरे या यूं कहें कि 'ऑडियो रिकॉर्डिंग' में कैद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक दारोगा का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जब्त बाइक छोड़ने के बदले खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहा है।


दरअसल, यह वायरल ऑडियो मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में तैनात दारोगा सुभाष राम का बताया जा रहा है। ऑडियो में दारोगा और एक व्यक्ति के बीच बाइक छोड़ने को लेकर मोलभाव हो रहा है। बातचीत के दौरान दारोगा सुभाष राम दो-टूक लहजे में कहते सुनाई दे रहे हैं— “हम बाइक नहीं छोड़ेंगे… शाम में बड़ा बाबू 5000 मांगेंगे तो कहां से देंगे?” यह वाक्य स्पष्ट करता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वसूली का यह खेल कथित तौर पर ऊपर तक जुड़ा हुआ है। बातचीत में दारोगा यह भी सफाई देते नजर आ रहे हैं कि यह पैसा उनकी जेब में नहीं, बल्कि 'बड़े बाबू' (थानाध्यक्ष) तक पहुंचाना पड़ता है, तभी काम मुकम्मल होगा।


जैसे ही यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस मुख्यालय से लेकर स्थानीय जिला प्रशासन तक हड़कंप मच गया। आम जनता के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे। लोग पूछ रहे हैं कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे, तो जनता न्याय के लिए किसके पास जाएगी? मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। टाउन एसडीपीओ (SDPO) सुरेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि वायरल ऑडियो की प्राथमिक जांच कराई गई है। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर मिठनपुरा थाना के संबंधित पदाधिकारी (सुभाष राम) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।