जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
18-Feb-2026 09:51 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने के शौक में कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। ताजा मामला पारू थाना क्षेत्र का है, जहां अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सरैया एसडीपीओ (डीएसपी) सुश्री गरिमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के संज्ञान में आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसकी सत्यता की जांच कराई गई। जांच में वीडियो सही पाया गया और युवक की पहचान पारू थाना के मझौलिया निवासी राजू कुमार, पिता सुरेंद्र भगत के रूप में हुई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी
वीडियो के सत्यापन के तुरंत बाद पारू थाना की टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त राजू कुमार को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार से जुड़े सामान बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्त के पास से निम्नलिखित वस्तुएं जब्त की हैं:
01 मैगजीन
02 जिंदा कारतूस
01 खोखा (फायर किया हुआ)
इस मामले में पारू थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मुजफ्फरपुर पुलिस की साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी रख रही है। उन्होंने आम जनता और युवाओं से विशेष अपील की है कि वे वीडियो या रील्स बनाने के दौरान कानून का उल्लंघन न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को सोशल मीडिया पर बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।